– कपिलनगर क्षेत्र की घटना, टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज
नागपुर :- कपिलनगर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार पानी के टैंकर की टक्कर से बुलेट सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अंगुलीमाल नगर, कपिलनगर, नागपुर निवासी स्वप्निल उर्फ आकाश पुरुषोत्तम चिंचखेड़े (35) के रूप में हुई है। पुलिस ने टैंकर चालक म्हाडा कॉलोनी, नारी रोड, नागपुर निवासी शैलेष अनिल गजभिए (24) के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, 12 सितंबर को दोपहर करीब 12.30 बजे स्वप्निल उर्फ आकाश अपनी बुलेट क्रमांक. एमएच 40/ एयू 4787 से स्पर्श चाइल्ड डेंटल हॉस्पिटल, सुगतनगर की ओर जा रहा था। इसी दौरान मनपा के पानी के टैंकर क्रमांक. एमएच 49/ सी 4665 को चालक शैलेष गजभिए तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाते हुए बुलेट को ओवरटेक करने लगा। इसी दौरान टैंकर की बुलेट को टक्कर लग गई और स्वप्निल नीचे गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद उसे उपचार के लिए मेयो अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई हर्षल पुरुषोत्तम चिंचखेड़े (40) की शिकायत पर कपिलनगर पुलिस ने आरोपी टैंकर चालक शैलेष गजभिए के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1) और मोटर वाहन अधिनियम की धारा 184 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।





