– विकास कार्यों और श्रद्धालु सुविधाओं को मिलेगी नई रफ्तार
नागपुर :- पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर ग्रामीण तीर्थ स्थल योजना (‘ब’ वर्ग) के तहत नागपुर जिले के कलमेश्वर तहसील स्थित प्रसिद्ध आदासा गणेश मंदिर को ‘ब’ वर्ग तीर्थ स्थल का दर्जा देने का महत्वपूर्ण निर्णय फडणवीस सरकार ने लिया है।
सोमवार से गणेशोत्सव का शुभारंभ होने जा रहा है। गणेश भक्तों में उत्साह का माहौल है। ऐसे मंगलमय अवसर पर आदासा गणेश मंदिर को ‘ब’ वर्ग तीर्थ स्थल का दर्जा मिलना श्रद्धालुओं के लिए खुशी और गौरव की बात है। अदासा गणेश मंदिर विदर्भ के लाखों गणेश भक्तों की आस्था का केंद्र और प्रमुख तीर्थ स्थल है। ‘ब’ वर्ग का दर्जा मिलने से मंदिर परिसर में बुनियादी सुविधाओं के विकास के साथ ही श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुविधाओं में भी विस्तार होगा। साथ ही तीर्थ स्थल के सर्वांगीण विकास को भी गति मिलने की उम्मीद है। इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए नागपुर जिले के पालकमंत्री बावनकुले की ओर से तथा कलमेश्वर वासियों की ओर से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का मनःपूर्वक आभार व्यक्त किया गया है।





