spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

हुक्का पार्लर पर पुलिस की छापेमारी

– 23 ग्राहकों समेत तीन आरोपी पकड़े, 2.02 लाख का माल जब्त

नागपुर :- शहर पुलिस की अपराध शाखा के यूनिट क्रमांक-2 के एनडीपीएस पथक और यूनिट क्रमांक-3 ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सीताबर्डी क्षेत्र के एक हुक्का पार्लर पर छापा मारकर 23 ग्राहकों समेत तीन आरोपियों को पकड़ा। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 19 हुक्का पॉट, 10 पाइप, 20 चिलम, प्रतिबंधित तंबाकू सहित कुल 2 लाख 2 हजार रुपए का सामान जब्त किया।

यह कार्रवाई 15 सितंबर की रात करीब 12.30 से 2 बजे के बीच सेकंड फ्लोअर कैफे, गोतमारे कॉम्प्लेक्स, लक्ष्मी भवन चौक, सीताबर्डी में की गई। पुलिस के अनुसार, हुक्का पार्लर संचालक ने कार्रवाई में बाधा डालने के लिए बाहर से दरवाजे पर ताला लगा दिया था। पंचों की मौजूदगी में ताला तोड़कर पुलिस टीम ने अंदर प्रवेश किया और छापेमारी की। पुलिस के अनुसार, पार्लर में निर्धारित समय के बाद भी प्रतिबंधित तंबाकू युक्त फ्लेवर का इस्तेमाल कर ग्राहकों को हुक्का उपलब्ध कराया जा रहा था। मौके पर कुल 23 ग्राहक हुक्का पीते मिले। मामले में आंबेडकर नगर, धरमपेठ, सीताबर्डी निवासी सनी विकास बोरकर (26) को पार्लर का मालिक एवं संचालक बताया गया है। इसके अलावा शेगांव नाका, देशमुख लॉज के पीछे, जि.अमरावती निवासी सार्थक बाबाराव पखाले (18) तथा हनुमान मंदिर के पास, गुन मोहल्ला, अंबाझरी टेकड़ी, नागपुर निवासी हर्ष नरेश दुर्वे (23) को आरोपी बनाया गया है। इनके साथ 23 ग्राहक और परिसर के मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।

2.02 लाख का माल जब्त:

पुलिस ने 19 हुक्का पॉट, 10 हुक्का पाइप, 20 चिलम, लोहे की छलनी व चिमटा, प्रतिबंधित तंबाकू के दो पैकेट, दो एलईडी टीवी, चार सोफा, रेफ्रिजरेटर और सीपी प्लस कंपनी का डीवीआर सहित कुल 2,02,000 रुपए का माल जब्त किया।

इस मामले में सीताबर्डी थाने में सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम, 2003 की विभिन्न धाराओं सहित भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई के लिए आरोपियों और जब्त माल को सीताबर्डी पुलिस के हवाले कर दिया गया।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.