spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

पॉलीटेक मित्र एवं रोटरी क्लब ऑफ नागपुर ग्रीन सिटी के सहयोग से प्रथम वर्ष के छात्रों के लिये स्वागत कार्यक्रम

नागपूर :- पॉलीटेक मित्र, शासकीय पॉलिटेक्निक, नागपुर के पूर्व विद्यार्थियों का संगठन, ने रोटरी क्लब ऑफ नागपुर ग्रीन सिटी के सहयोग से प्रथम वर्ष के सभी शाखाओं के विद्यार्थियों के स्वागत कार्यक्रम किया । डॉ. स्वाति धर्माधिकारी ने शासकीय पॉलिटेक्निक, नागपुर के प्राचार्य डॉ.आर.पी.मोगरे की उपस्थिति में विद्यार्थी परिषद के स्थापना समारोह का उद्घाटन किया। इस अवसर पर डॉ.मोगरे तथा डॉ. युगल रायालू ने उपस्थित छात्रों को संबोधित किया। इस अवसर पर अपने प्रेरणादायी भाषण में डॉ. स्वाति धर्माधिकारी ने विभिन्न रोचक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को उचित लक्ष्य निर्धारण, संतुलित जोखिम लेने तथा निर्णय लेने के महत्व को समझाया। इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ नागपुर ग्रीन सिटी की आईपीपी रोटेरियन पद्मा डेठे, पीपी रोटेरियन मनीषा चौधरी तथा पीपी रोटेरियन शारदा रोशनखेड़े उपस्थित थीं। पॉलीटेक मित्र के अनेक पदाधिकारी भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे, जिनमें अध्यक्ष इंजीनियर एस.एस.डोइफोडे, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ.युगल रायालू, सचिव एल.एस.चक्रवर्ती तथा अन्य पदाधिकारी शामिल थे।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.