सोमवार को रुनिचाधाम रामदेवरा की झांकी होगी प्रस्तुत
नागपुर ११ : राधा कृष्ण मंदिर, वर्धमान नगर जारी झूलोत्सव में रविवार को श्री कृष्ण बाल लीला की झांकी बनाई गई। कृष्ण लीला देखकर कर सब भाव विभोर हो गए। सोमवार, 11 अगस्त को रुनिचाधाम रामदेवरा की झांकी के दर्शन होंगे। सुबह अभिषेक पूजन यजमान रामदत्त गोयल परिवार करेंगे। फूल सेवा, प्रसाद सेवा यजमान पुष्पादेवी नारायण लटुरिया, गोपाल केडिया, मनोज पोद्दार, जगदीश पुरोहित हैं। दर्शन लाभ शाम 7 से 10 बजे तक होंगे। सफलतार्थ मधुसूदन सारडा, मुरारीलाल अग्रवाल, रवि गुप्ता, उमेश माहेश्वरी, चिराग केयाल, कृष्णा केशान, भव्य गुप्ता प्रयासरत हैं।




