Home Latest News एमडी बेचने से पहले की पकड़ा गया आरोपी

एमडी बेचने से पहले की पकड़ा गया आरोपी

0
11

– एंटी नारकोटिक्स टीम की कार्रवाई, 10.06 लाख का माल जब्त

नागपुर :- यशोधरानगर थाना क्षेत्र में क्राइम ब्रांच की एंटी नारकोटिक्स टीम ने कार्रवाई करते हुए 58.600 ग्राम एमडी पाउडर के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान हमीद नगर, यशोधरानगर निवासी इजाजुद्दीन सिद्दीकी रियाजुद्दीन सिद्दीकी (40) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, 24 सितंबर की रात करीब 8.20 बजे एंटी नारकोटिक्स टीम को सूचना मिली थी कि संघर्ष नगर स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना परिसर में एक व्यक्ति काले रंग की स्कॉर्पियो में एमडी पाउडर बेचने के लिए पहुंचा है। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर स्कॉर्पियो क्रमांक एमएच-35/ पी-6465 को घेर लिया और चालक को हिरासत में लिया। पंचों की मौजूदगी में तलाशी लेने पर आरोपी की जींस की दाहिनी जेब में जिपलॉक पन्नी से 58.600 ग्राम एमडी पाउडर बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन और स्कॉर्पियो सहित कुल 10 लाख 6 हजार 800 रुपये का मुद्देमाल जब्त किया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि एमडी पाउडर उसके साथी अमीर मुकीम मलिक और उसके भाई करीम मुकीम मलिक का है। उसने यह भी बताया कि शिबु मलिक, कैफ मलिक, सागर मोहम्मद लतीफ अंसारी और ओसामा के साथ मिलकर एमडी की बिक्री की जा रही थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी अन्य आरोपियों को एमडी पाउडर देने के लिए मौके पर पहुंचा था।

यशोधरानगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपी इजाजुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ इससे पहले नागपुर शहर में अलग-अलग थाना परिसरों में करीब 22 अपराधिक मामले दर्ज हैं। मामले में फरार बताए गए अन्य आरोपियों की तलाश और आगे की जांच जारी है।