– ‘वृक्षधरा फाउंडेशन’ के सहयोग से जिप स्कूल में चला उपक्रम
देवेन्द्र दमाहे,गोंदिया :- तहसील के ग्राम कटंगी (बु.) स्थित जिला परिषद स्कूल में ‘वृक्षधरा फाउंडेशन’ के सहयोग से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित संवर्धन का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में पंचायत समिति सभापति चित्रकला योगेश चौधरी, जिप सदस्य शैलेश नंदेश्वर, सरपंच पारधी ताई, पूर्व पंस सदस्य डुमेशभाऊ चौरागडे, काकाभाऊ पारधी, डॉ.योगेश हरिणखेडे सहित वृक्षधरा फाउंडेशन के पदाधिकारी-सदस्य, मुख्याध्यापक, शिक्षक, विद्यार्थी, पालक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने पौधारोपण के साथ रोपे गये पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया। विद्यार्थियों की सहभागिता से कार्यक्रम में पर्यावरण जागरूकता का संदेश भी दिया गया।




