सेवा संकल्प अभियान के तहत 1,001 पौधों का रोपण

0
4

– मुंडीपार में पर्यावरण संरक्षण का ग्रामीणों ने लिया संकल्प

गोंदिया :-  गोंदिया तहसील के एमआईडीसी मुंडीपार गांव में वीर शहीद भगत सिंह जयंती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 1,001 पौधों का रोपण किया गया।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत की सरपंच भुमेश्वरी देवीलाल सुलाखे ने कहा कि पेड़ हमारे जीवन का महत्वपूर्ण आधार हैं। पेड़ों से शुद्ध हवा, छाया सहित अनेक लाभ मिलते हैं। इसलिए प्रत्येक नागरिक को अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ ही उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। सेवा संकल्प यात्रा के माध्यम से ग्राम पंचायत के सहयोग से गांव के विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया गया। अभियान में ग्राम पंचायत पदाधिकारी, जिला परिषद वरिष्ठ प्राथमिक शाला के शिक्षक एवं विद्यार्थी, गांव के वरिष्ठ नागरिक तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। इस दौरान सभी ने लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया और पर्यावरण संवर्धन का संदेश दिया।