‘प्लास्टिक मुक्त गांव’ जनजागरूकता अभियान

0
3

– “प्लास्टिक का त्याग करें, हरित भारत का निर्माण करें”!

सचिन चौरसिया, रामटेक :- पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश देने के उद्देश्य से ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत देवलापार मंडल के ग्राम पवनी में ‘प्लास्टिक मुक्त गांव जनजागरूकता अभियान’ अत्यंत उत्साह के साथ आयोजित किया गया। जयसेवा आदर्श हाईस्कूल के विद्यार्थियों ने हाथों में पर्यावरण संरक्षण के संदेश लिखी तख्तियां लेकर गांव में भव्य जागरूकता रैली निकाली। “प्लास्टिक का त्याग करें, हरित भारत का निर्माण करें!” ऐसे नारों से पूरा पवनी गाव गूंज उठा। छात्रों ने गांव की गलियों में घूमकर ग्रामीणों को प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले गंभीर नुकसान की जानकारी देते हुए कपड़े की थैलियों का इस्तेमाल करने का आह्वान किया। इस रैली में बोथिया पालोरा की सरपंच छाया भट्टी, देवलापार मंडल भाजपा अध्यक्ष राज हरणे, जयसेवा आदर्श हाईस्कूल के प्रधानाचार्य संजय धोटे, रिद्धेश्वर बावनथड़े, गुलाब त्रिकाल, लक्ष्मीकांत कलंबे और मीनाकुमारी राउत सहित शिक्षक, गैर-शिक्षण कर्मचारी एवं छात्र बड़ी संख्या में शामिल हुए। रैली के माध्यम से सभी जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और ग्रामीणों गांव को स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प लिया।