‘जन्मभूमि वडनगर से कर्मभूमि वाराणसी’ सेवा संकल्प यात्रा 

0
3

◼️सेवा संकल्प यात्रा का रामटेक में स्वागत

◼️सेवा संकल्प यात्रा में शामिल पदाधिकारी, कार्यकर्ता और छात्र

सचिन चौरसिया, रामटेक :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76 वें जन्मदिन के अवसर पर संगठित सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘जन्मभूमि वडनगर से कर्मभूमि वाराणसी’ सेवा संकल्प यात्रा एवं सेवा संवाद का रामटेक में स्वागत किया गया। सेवा संकल्प यात्रा करीब 20 दिनों तक चलेगी और इसमें सैकड़ों सेवा यात्रियों ने हिस्सा लिया है। वडनगर से वाराणसी तक यात्रा कई राज्यों से होकर गुजरेगी। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी नागरिकों तक पहुंचाना, उनका प्रचार-प्रसार करना और उनसे लाभ उठाने के लिए मार्गदर्शन प्रदान करना है। इसके साथ ही स्वच्छता का संदेश देना और स्वच्छ एवं विकसित भारत के संकल्प को भी इस यात्रा के माध्यम से आगे बढ़ाना है। इस अवसर पर मध्य प्रदेश से सांसद व्ही. डी. शर्मा, गुजरात से सांसद शोभाबेन बरैया और भाजयु प्रदेश अध्यक्ष कृष्णराज महाडिक, पूर्व विधायक डी. मल्लिकार्जुन रेड्डी और पार्टी के अन्य पदाधिकारी, नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे। सफलता के लिए संजय मुलमुले, राहुल किरपान,भाजपा शहर अध्यक्ष रजत गजभिये, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष आलोक मानकर, जिला अध्यक्ष सतीश डोंगरे और भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत की।