मातोश्री वृद्धाश्रम में युवा सेना ने वितरित की आवश्यक सामग्री

0
23

– ‘80 प्रतिशत समाज सेवा, 20 प्रतिशत राजनीति’ के विचार को दिया गया स्वरूप

कलमेश्वर :- शिवसेना युवा सेना नागपुर जिला की ओर से बाळासाहेब ठाकरे के “80 प्रतिशत समाज सेवा और 20 प्रतिशत राजनीति” के विचारों को आगे बढ़ाते हुए कलमेश्वर स्थित मातोश्री वृद्ध आश्रम में समाजसेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आश्रम में निवासरत बुजुर्गों के लिए दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया।

युवा सेना की ओर से साबुन, सर्फ, टूथपेस्ट, टूथब्रश सहित अन्य आवश्यक वस्तुएं बुजुर्गों को उपलब्ध कराई गईं। कार्यक्रम के दौरान युवा सेना के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों से संवाद कर उनका हालचाल जाना। इस पहल के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में युवा सेना के राष्ट्रीय सदस्य हर्षल काकड़े, नागपुर विस्तारक छोटू राऊत, बाबा लारोकर, विस्तारक बादल पंसरकर, शहर प्रमुख आरती कूड़ेगावे, विनोद कल्याणी, रिंकू साखरे, रानी वाघमारे, शुभम अरखेल, ऋषब मरोटिया, अन्ना कारोशिया एवं योगेश नाईक सहित युवा सेना के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का आयोजन विनोद कल्याणी एवं आरती कूड़ेगावे द्वारा किया गया। युवा सेना पदाधिकारियों ने कहा कि समाज के जरूरतमंद वर्गों की सहायता के लिए इस प्रकार के सामाजिक उपक्रम आगे भी जारी रखे जाएंगे।