– राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए चयन,नागपुर विभाग का करेंगे प्रतिनिधित्व
गोंदिया :- जिला क्रीड़ा अधिकारी (डीएसओ), गोंदिया द्वारा आयोजित शालेय शतरंज प्रतियोगिता में सुकन्या संकल्प निकेतन माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय, काटी के कक्षा 12वीं विज्ञान शाखा के छात्र देवांश राजेश पाउलझगड़े ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभागीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। उनके उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के चलते राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। आगामी प्रतियोगिता में देवांश नागपुर विभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे।
देवांश की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर विद्यालय के संचालक गजेंद्र फुंडे, प्राचार्य डी. एस. बहेकार, बी. सी. बोपचे, एम. पी. रहांगडाले, एस. डब्ल्यू. राऊत तथा समस्त शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने देवांश का अभिनंदन करते हुए राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए शुभकामनाएं दीं। विद्यालय परिवार ने विश्वास जताया कि देवांश अपनी प्रतिभा के दम पर राज्य स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं नागपुर विभाग का नाम रोशन करेंगे।








