spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

संपूर्ण गोंदिया जिला सूखाग्रस्त घोषित करें : बघेले

– विधायक विनोद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर की चर्चा

गोंदिया :- गोंदिया जिले में किसानों के सामने निर्माण हुई प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए संपूर्ण गोंदिया जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री विक्की राधेलाल बघेले ने की है।

बघेले ने कहा कि गोंदिया-भंडारा क्षेत्र कृषि प्रधान इलाके है और बड़ी संख्या में किसान खेती पर निर्भर हैं। ऐसे में किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उन्हें शासन की आवश्यक सहायता और राहत मिलना जरूरी है। इस मुद्दे को लेकर गोंदिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनोद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर गोंदिया जिले की स्थिति पर चर्चा की है। अब शासन द्वारा जिले की परिस्थितियों का जायजा लेकर किसानों के हित में आवश्यक निर्णय लेने की अपेक्षा व्यक्त की जा रही है। किसानों के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। संपूर्ण गोंदिया जिले को सूखाग्रस्त घोषित कर किसानों को राहत और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए, ऐसी मांग विक्की राधेलाल बघेले ने की है।

Popular Articles