spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

गोरेगांव में ‘मुख्यमंत्री समृद्ध पंचायतराज अभियान’

देवेंद्र दमाहे,गोंदिया :- पंचायत समिति सभागृह में ‘मुख्यमंत्री समृद्ध पंचायतराज अभियान’ के तहत क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन जिला परिषद गोंदिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेनिथ चंद्र दोंतुला की अध्यक्षता में किया गया।

कार्यशाला में ग्राम पंचायतों के लोकाभिमुख प्रशासन, नमूना क्रमांक 1 से 33 तक अभिलेख अद्यतन रखने, लेखापरीक्षण निपटारा, ग्रामसभा कार्यवृत्त, 100 प्रतिशत कर वसूली तथा ग्राम पंचायतों की स्वयं की आय (ओएसआर) बढ़ाने पर विशेष मार्गदर्शन किया गया। इसके अलावा आयुष्मान भारत कार्ड, दिव्यांग यूडीआईडी प्रमाणपत्र, शुद्ध पेयजल, सूक्ष्म सिंचाई, सौर ऊर्जा, पौधारोपण एवं संवर्धन, संत गाडगेबाबा ग्राम स्वच्छता अभियान, वीबी-जी रैम जी, घरकुल अभिसरण, स्कूल-आंगनवाड़ी सुविधाएं, श्मशानभूमि व्यवस्था तथा एनीमिया मुक्त गांव सहित विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की गई।

इस अवसर पर उपमुख्य कार्यकारी अधिकारी मधुकर वासनिक, गटविकास अधिकारी सारीपुत्र एम.धोटे, सहायक गटविकास अधिकारी एच.व्ही. गौतम, विस्तार अधिकारी जे.एन.बोरकर, टी.डी. बिसेन, सुमित चुंचूवार, विभाग प्रमुख एवं ग्राम पंचायत अधिकारी उपस्थित थे। कार्यशाला में ग्राम पंचायतों को शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करते हुए गांवों के सर्वांगीण विकास और नागरिकों को बेहतर सेवा-सुविधाएं उपलब्ध कराने का मार्गदर्शन दिया गया।

Popular Articles