spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

यूनिट-5 ने चार चोरियों का किया खुलासा

– दो आरोपी गिरफ्तार, 4.57 लाख का माल बरामद

नागपुर :- शहर में हुई चार चोरियों के मामले का क्राइम ब्रांच यूनिट-5 ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने सोने-चांदी के आभूषण समेत कुल 4 लाख 57 हजार 380 रुपए का माल बरामद किया है। मामले में दो अन्य संदिग्ध आरोपियों के नाम सामने आए हैं, जिनकी तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार, 12 अगस्त की रात भांडेवाड़ी थाना क्षेत्र के सोनबाजी नगर में एक मकान का ताला और कुंडी तोड़कर चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली थी। शिकायत पर भांडेवाड़ी पुलिस ने मामला दर्ज किया था। क्राइम ब्रांच यूनिट-5 समानांतर जांच कर रही थी।

जांच के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मयुर नागदेवे, निलम अंसारी और एक नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में पुलिस के सामने कथित तौर पर चार घरफोड़ियों की जानकारी आई। पुलिस के मुताबिक, अमोल चाफेकर और गोविंद साखरे ने भांडेवाड़ी क्षेत्र में दो, कपिलनगर में एक और कलमना थाना क्षेत्र में एक चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस का दावा है कि चोरी का माल बिक्री के लिए हिरासत में लिए गए आरोपियों को दिया गया था। उनकी निशानदेही पर सोने-चांदी के आभूषण समेत 4,57,380 रुपये का माल बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों को संबंधित पुलिस थानों के हवाले कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं, फरार बताए जा रहे अमोल चाफेकर और गोविंद साखरे की तलाश जारी है।

Popular Articles