– तीरंदाजी में गणेश मणि रत्नम को ब्रॉन्ज, सेलिंग में सिल्वर और स्क्वॉश में ब्रॉन्ज
नागोया,(जापान) :- जापान के नागोया में चल रहे एशियन गेम्स में गुरुवार को भारत ने तीन और पदक अपने नाम किए। तीरंदाज गणेश मणि रत्नम ने पुरुषों के कंपाउंड व्यक्तिगत वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीता। इससे पहले भारतीय महिला स्क्वॉश टीम ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। वहीं, मनु फ्रांसिस और प्रिंस कुरिसिंकल की जोड़ी ने सेलिंग में सिल्वर मेडल जीतकर भारत की पदक संख्या बढ़ाई। एशियन गेम्स के 12वें दिन भारत मेडल टैली में 8वें स्थान पर है। भारत के कुल पदकों की संख्या 63 हो गई है, जिसमें 10 गोल्ड, 22 सिल्वर और 31 ब्रॉन्ज शामिल हैं।








