spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

SFS स्कूल की फुटबॉल में दोहरी सफलता

– अंडर-17 और अंडर-12 टीम ने जीते इंटर स्कूल टूर्नामेंट

नागपुर :-  एसएफएस स्कूल की अंडर-17 और अंडर-12 बालक फुटबॉल टीम ने इंटर स्कूल टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किए। दोनों वर्गों में एसएफएस ने फाइनल मुकाबले जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया।

अंडर-17 वर्ग के फाइनल में एसएफएस ने किड वर्ल्ड स्कूल को 5-1 से हराया। सैमुअल फ्रांसिस ने 5वें मिनट में पहला गोल किया। इसके बाद कुर्ताभा देशभ्रतार ने 10वें और 12वें मिनट में लगातार दो गोल किए। लोकांश चावरे ने 26वें मिनट में गोल कर टीम की बढ़त मजबूत की। दूसरे हाफ में सैमुअल फ्रांसिस ने अपना दूसरा गोल करते हुए एसएफएस को 5-1 से जीत दिलाई। क्वार्टर फाइनल में एसएफएस ने रेजिडेंसी स्कूल को 2-0 और सेमीफाइनल में भवन्स त्रिमूर्ति नगर को 5-1 से हराया। मुजीबुर रहमान को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।

अंडर-12 वर्ग के फाइनल में एसएफएस ने सेंट जॉन्स स्कूल को 5-2 से मात दी। ऑस्टिन ने 5वें मिनट में पहला गोल किया, जबकि लक्षित पून ने 8वें मिनट में दूसरा गोल दागा। अब्दुल्ला शेख ने 11वें और 14वें मिनट में दो गोल किए। ऑस्टिन ने 18वें मिनट में अपना दूसरा गोल कर टीम की जीत पक्की की। क्वार्टर फाइनल में एसएफएस ने भवन्स त्रिमूर्ति नगर को 3-0 और सेमीफाइनल में एसबीसीटी स्कूल को 6-1 से हराया। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए अब्दुल्ला शेख को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।

दोनों टीमों की सफलता पर एसएफएस स्कूल के प्राचार्य फादर प्रशांत सैमुअल, उपप्राचार्य सिस्टर शाइनी और सुपरवाइजर डॉली ने खिलाड़ियों को बधाई दी। कोच माइकल एंथनी और अरविन जॉर्ज के मार्गदर्शन में टीमों ने यह उपलब्धि हासिल की।

Popular Articles