spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

भारत ने श्रीलंका को 45 रन पर समेटा, 124 रन से जीता सेमीफाइनल

– एशियन गेम्स के फाइनल में पाकिस्तान से होगी भिड़ंत

नागोया,(जापान) :- एशियन गेम्स के पुरुष क्रिकेट सेमीफाइनल में भारत ने श्रीलंका को 124 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 169 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 45 रन पर ऑलआउट हो गई।

भारत की ओर से ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों में नाबाद 80 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में पांच छक्के और चार चौके लगाए। वैभव सूर्यवंशी ने भी आक्रामक शुरुआत करते हुए 21 गेंदों में 38 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही। जसप्रीत बुमराह ने पहले ही ओवर में दो विकेट लेकर श्रीलंकाई पारी को झटका दिया। इसके बाद अक्षर पटेल ने चौथे ओवर में दो विकेट चटकाए। भारतीय गेंदबाजों के सामने श्रीलंकाई बल्लेबाज टिक नहीं सके और पूरी टीम 45 रन पर सिमट गई। अब फाइनल में भारत का सामना पाकिस्तान से होगा। स्वर्ण पदक के लिए दोनों टीमें शनिवार को आमने-सामने होंगी।

Popular Articles