spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

हजरत बाबा सैय्यद लष्कर शाह शहीद दरगाह के सालाना उर्स का आज से आगाज

– गुस्ल-ए-मजार से उर्स की शुरुआत; चार दिनों तक विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

खापा :- शहर के पर्यटन स्थल का ‘क’ दर्जा प्राप्त प्रसिद्ध हजरत बाबा सैय्यद लष्कर शाह शहीद रहमतुल्लाह अलैह (गढी किल्ला) की दरगाह शरीफ में सालाना उर्स मुबारक का आज, गुरुवार 8 अक्टूबर से आगाज हो रहा है। उर्स के अवसर पर चार दिनों तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम, संदल शरीफ, कुल शरीफ तथा नामचीन कव्वालों की कव्वाली के कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। इसे लेकर जायरीनों एवं अकीदतमंदों में उत्साह का माहौल है।

उर्स के आगाज के अवसर पर गुरुवार 8 अक्टूबर की रात 1.55 बजे ‘गुस्ल-ए-मजार’ का पवित्र कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसी कार्यक्रम के साथ उर्स के धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। दरगाह परिसर में जायरीनों के स्वागत तथा उर्स के विभिन्न कार्यक्रमों के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

शुक्रवार 9 अक्टूबर को सुबह 10 बजे ‘परचम कुशाई’ (झंडा वंदन) का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। एडवोकेट हाजी आसिफ शौकत कुरैशी एवं नगराध्यक्ष पियुष बुरडे के हाथों, नयन राजू गिरपूंजे के नेतृत्व में यह कार्यक्रम संपन्न होगा।

इसके बाद शाम 4 बजे संदल शरीफ का जुलूस निकाला जाएगा। हजरत बाबा सैय्यद लष्कर शाह शहीद दरगाह शरीफ से संदल शरीफ का जुलूस निकलकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पुनः दरगाह शरीफ पहुंचेगा। रात 7 बजे कव्वाली का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें राजस्थान के कपासन से नुसरत कादरी तथा उत्तर प्रदेश के शब्बू शादाब अपनी कव्वाली पेश करेंगे।

शनिवार 10 अक्टूबर को सुबह 9 बजे कुल शरीफ का कार्यक्रम होगा। वहीं रात 7 बजे राजस्थान के कपासन से सदाकत साबरी तथा मुंबई, महाराष्ट्र से अदनान अजीम नाजा की कव्वाली का कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

उर्स के दौरान 8 से 11 अक्टूबर तक सुबह-शाम लंगर जारी रहेगा। जायरीनों एवं अकीदतमंदों की सुविधा के लिए दरगाह कमेटी की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

“दरगाह कमेटी ने अकीदतमंदों से की शिरकत की अपील”

उर्स का आयोजन हजरत बाबा सैय्यद लष्कर शाह शहीद रहमतुल्लाह अलैह (गढी किल्ला) दरगाह कमेटी, खापा की ओर से किया जा रहा है। कमेटी के अध्यक्ष हाजी अल्ताफ (बब्लू) दद्दा शेख, उपाध्यक्ष प्यारू गफूर शेख, सचिव साकीर सत्तार शेख, सहसचिव फिरोज इस्माईल (बब्बू) शेख, कोषाध्यक्ष युनुस सत्तार कुरैशी, सहकोषाध्यक्ष फिरोज (गुड्डू) बब्बू खा पठाण तथा सदस्य आसिफ हबीब शेख, असलम बब्बू शाह, साहिल शब्बीर शेख, कशिफ मुस्ताक सुबेदार एवं जाकीर रशिद शाह उर्स के सफल आयोजन के लिए प्रयासरत हैं।

उर्स के अवसर पर खापा शहर सहित आसपास के क्षेत्र के सभी जायरीनों एवं अकीदतमंदों से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर धार्मिक कार्यक्रमों में शिरकत करने की अपील दरगाह कमेटी की ओर से की गई है।

Popular Articles