spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

कोराडी के लिए मनपा की अतिरिक्त एसी बस सुविधा

– 10 बसों से रोजाना 60 फेरे, हर 10 मिनट में मिलेगी बस

नागपुर :- कोराडी यात्रा के दौरान मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए नागपुर महानगरपालिका की ‘आपली बस’ सेवा ने एसी बसों की संख्या दोगुनी कर दी है। मोरभवन से कोराडी मंदिर मार्ग पर अब पांच अतिरिक्त बसें शुरू की गई हैं। इससे इस मार्ग पर कुल 10 एसी बसें संचालित होंगी।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रतिदिन 60 फेरों का नियोजन किया गया है। इसके तहत यात्रियों को लगभग हर 10 मिनट में बस उपलब्ध होगी। इससे नागपुर से कोराडी मंदिर तक आने-जाने में सुविधा मिलेगी। इस मार्ग पर पहली बस सुबह 7 बजे मोरभवन से रवाना होगी, जबकि कोराडी मंदिर से आखिरी बस रात 10:30 बजे छूटेगी। इससे श्रद्धालु दिनभर बस सेवा का लाभ ले सकेंगे। यात्रियों को बसों के समय और मार्ग की जानकारी देने के लिए मोरभवन तथा कोराडी मंदिर के पिछले हिस्से में विशेष सहायता कक्ष भी बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर श्रद्धालुओं को आवश्यक जानकारी और सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।

Popular Articles