spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

युवा सेना नागपुर जिला में कई युवाओं का जोरदार प्रवेश

– हर्षल काकड़े के मार्गदर्शन में हुआ पार्टी प्रवेश

नागपुर :- शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) युवा सेना, नागपुर जिला में कई युवाओं ने सार्वजनिक रूप से प्रवेश किया। शिवसेना पक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे और युवा सेना प्रमुख आदित्य ठाकरे के कार्यों से प्रेरित होकर तथा देश में बढ़ती कथित तानाशाही की राजनीति के विरोध में युवाओं ने संगठन से जुड़ने का निर्णय लिया। युवाओं के रोजगार, भविष्य और उनके विकास को लेकर आदित्य ठाकरे की सोच से प्रभावित होकर इन युवाओं ने युवा सेना में प्रवेश किया।

युवा सेना के राष्ट्रीय सदस्य हर्षल काकड़े के मार्गदर्शन में यह प्रवेश कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर युवाओं ने संगठन के साथ मिलकर समाजसेवा करने और युवाओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि आज युवाओं के सामने बेरोजगारी, रोजगार के सीमित अवसर और भविष्य को लेकर अनेक चुनौतियां हैं। ऐसे समय में युवाओं की समस्याओं को समझना, उन्हें रोजगार संबंधी मार्गदर्शन देना और उनके अधिकारों के लिए आवाज उठाना आवश्यक है। युवा सेना नागपुर जिला युवाओं की समस्याओं के समाधान तथा सामाजिक कार्यों के लिए लगातार प्रयासरत है।

हर्षल काकड़े के नेतृत्व में नागपुर जिले में युवा सेना द्वारा सामाजिक सेवा के विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं। संगठन युवाओं के रोजगार, उनकी समस्याओं और जरूरतमंद नागरिकों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहेगा, ऐसा विश्वास पदाधिकारियों ने व्यक्त किया।

इस अवसर पर नागपुर जिला विस्तारक छोटू राऊत, नागपुर शहर प्रमुख बादल पसरनकर, विनोद कल्याणी, वसीम खान, यश कटारे, अजय सोंटाके, ऋषि आनंद, हर्षल टेबने, वलिद खान, सचिन पाटिल और जैकी नंदस्वार सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

युवा सेना में युवाओं के इस प्रवेश से नागपुर जिले में संगठन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद व्यक्त की गई। साथ ही युवाओं के रोजगार, सामाजिक समस्याओं और जनसेवा के मुद्दों पर आगे भी सक्रियता से कार्य करने का संकल्प लिया गया।

Popular Articles