– 32,505 रुपये का माल जब्त,दो संचालकों के खिलाफ कार्रवाई
नागपुर :- शहर पुलिस की अपराध शाखा के मादक पदार्थ विरोधी पथक ने सीताबर्डी पुलिस थाना क्षेत्र में हुक्का पार्लर पर छापा मारकर 32,505 रुपये का माल जब्त किया। यह कार्रवाई 13 अक्टूबर को रात 8 से 10.30 बजे के बीच धरमपेठ स्थित शंकर नगर चौक के पास वेस्ट हाईकोर्ट रोड पर की गई।
पुलिस के अनुसार, आनंद भंडार रेस्टोरेंट की इमारत की पहली मंजिल पर स्थित ‘द फ्यूजन कैफे’ में ग्राहकों को प्रतिबंधित तंबाकूजन्य पदार्थ परोसे जा रहे थे। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से हुक्का फ्लेवर, हुक्का पॉट और पार्लर चलाने में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री सहित कुल 32,505 रुपये का माल जब्त किया।
इस मामले में पुलिस ने राय टाउन-2, इसासनी, नागपुर निवासी विक्रांत भागवत शिंदे (27) और पुरानी बस्ती, खांबला, सम्यक बुद्ध विहार के पास, राणा प्रताप नगर, नागपुर निवासी शुभम सुनील वैद्य (24) के खिलाफ कार्रवाई की है। यह कार्रवाई अपराध शाखा के मादक पदार्थ विरोधी पथक ने की। मामले में सीताबर्डी पुलिस थाने में कोटपा अधिनियम सहित महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किए जाने की जानकारी पुलिस ने दी।








