spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

हमले में बसपा पदाधिकारी की मौत

नागपुर :- बहुजन समाज पार्टी के शहर उपाध्यक्ष जितेंद्र उर्फ जितू हीरामण हिवरकर (30) की मंगलवार रात उपचार के दौरान मौत हो गई। विगत 3 अक्टूबर को जितू पर लोहे की रॉड से हमला किया गया था। उनकी शिकायत पर राणा प्रतापनगर पुलिस ने आरोपी तन्मय मनोज राऊत (22) के खिलाफ मामला भी दर्ज किया था।

जानकारी के अनुसार जितेंद्र के चचेरे भाई आकाश हिवरकर (29) का खामला जूनी बस्ती में रहने वाले तन्मय से विवाद हुआ था। इसकी जानकारी मिलने पर जितेंद्र वहां पहुंचे। बीच बचाव का प्रयास करते समय तन्मय ने अपनी मोटरसाइकिल से रॉड निकालकर जितेंद्र के सिर पर वार कर दिया। जख्मी जितेंद्र ने अपने दोस्तों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत भी दर्ज कराई। उपचार के बाद जितेंद्र को छुट्टी मिल गई थी। बताया जाता है कि मंगलवार को जितेंद्र की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें उपचार के लिए महाराजबाग रोड पर स्थित अस्पताल ले जाया गया और उपचार के दौरान मौत हो गई। करीबी लोगों का आरोप है कि 3 अक्टूबर को हुए हमले के कारण ही जितेंद्र की मौत हुई।

Popular Articles