spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

फ्रेंड्स महिला बहुउद्देशीय सामाजिक संस्था द्वारा न्यू मानकापुर में भव्य ‘गोंधल नृत्य’ का आयोजन

नागपुर :- शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर फ्रेंड्स महिला बहुउद्देशीय सामाजिक संस्था की ओर से 13 अक्टूबर 2026 को हनुमान मंदिर, न्यू मानकापुर में पारंपरिक ‘गोंधल नृत्य’ का भव्य आयोजन किया गया। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों सहित लगभग 500 लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि करवीर सॉल्यूशंस, नागपुर की अध्यक्ष छाया वझलवार, वन विश्व फाउंडेशन की अध्यक्ष जगजीत कौर, प्रभाग 10 की नगरसेविका  सरस्वती सलामे तथा शिवशक्ति दुर्गा माता महिला मंडल की कार्यकर्ता एवं नगरसेविका सीमा ढवरे थीं। विशेष अतिथि (चीफ गेस्ट) के रूप में नागपुर साइबर सेल की पुलिस इंस्पेक्टर (पी.आई.) श्रद्धा ढोमाने और नागपुर सिटी फायर कंट्रोल रूम से यशिका राऊत उपस्थित रहीं।

‘डिवाइन डांस फिटनेस’ की टीम द्वारा देवी के पारंपरिक गोंधल की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। इसमें कलाकार आरती गेडाम, बबीता धुर्वे, अनुपमा सावजी, कंचन शाहू, मोनाली धुर्वे, मंजरी धुर्वे, निशा सरोदे, पायल जोकर, प्रिया कोटा, रितू और निविषा ने शानदार नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। नृत्य का निर्देशन (कोरियोग्राफी) ऐश्वर्या शेट्टी ने किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन संजीवनी चौधरी ने किया। पूरे कार्यक्रम का आयोजन फ्रेंड्स महिला संस्था की अध्यक्ष पूजा किरणारकर एवं उपाध्यक्ष फिरदौस द्वारा किया गया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए संस्था की ओर से अतिथियों को पौधे (वृक्ष) भेंट कर सम्मानित किया गया।

Popular Articles