spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

स्नातक चुनाव : नागपुर में 60.20% मतदान

– वर्धा 68.86% और गढ़चिरोली में 68.78% हुईं वोटिंग

नागपुर :- नागपुर विभाग विधान परिषद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में शुक्रवार को सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक छह जिलों में कुल 38.88 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इस दौरान कुल 2,55,603 पंजीकृत मतदाताओं में से 99,378 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिलेवार आंकड़ों के अनुसार, वर्धा में सर्वाधिक 68.89 प्रतिशत, गढ़चिरोली में 68.78% जबकि नागपुर जिले में 60.20 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान की अंतिम आंकड़ेवारी देर रात तक उपलब्ध नहीं हो पाये।

नागपुर विभाग स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 2,55,603 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 1,47,280 पुरुष, 1,08,301 महिला और 22 अन्य श्रेणी के मतदाता शामिल हैं। दोपहर 4 बजे तक मतदान करने वालों में 49,099 पुरुष और 37,875 महिलाएं शामिल थीं। अन्य श्रेणी के मतदाताओं का मतदान शून्य दर्ज किया गया।

जिलावार मतदान की स्थिति

नागपुर जिले में कुल 1,44,466 मतदाताओं में से 86,974 ने मतदान किया। इनमें 49,099 पुरुष और 37,875 महिला मतदाता शामिल हैं। जिले में 60.20 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

भंडारा जिले में कुल 21,349 मतदाताओं में से 11,176 ने मतदान किया। इनमें 7,787 पुरुष और 3,389 महिलाएं शामिल हैं। यहां मतदान का प्रतिशत 52.35 रहा। गोंदिया जिले में कुल 22,176 मतदाताओं में से 13,876 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 9,037 पुरुष और 4,839 महिलाएं शामिल हैं। जिले में 62.57 प्रतिशत मतदान हुआ। वर्धा जिले में कुल 21,742 मतदाताओं में से 14,972 ने मतदान किया। इनमें 9,615 पुरुष और 5,357 महिला मतदाता शामिल हैं। यहां 68.86 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। चंद्रपुर जिले में कुल 32,262 मतदाताओं में से 18,775 ने मतदान किया। इनमें 12,326 पुरुष और 6,449 महिलाएं शामिल हैं। जिले में मतदान का प्रतिशत 58.20 रहा।

गढ़चिरोली जिले में कुल 13,608 मतदाताओं में से 9,360 ने मतदान किया। इनमें 6,593 पुरुष और 2,767 महिला मतदाता शामिल हैं। जिले में 68.78 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

पुरुष मतदाताओं की भागीदारी अधिक

दोपहर 4 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, नागपुर विभाग में पुरुष मतदाताओं का मतदान प्रतिशत 63.97 रहा, जबकि महिला मतदाताओं का प्रतिशत 55.95 दर्ज किया गया। इस प्रकार पुरुषों की तुलना में महिला मतदाताओं का मतदान प्रतिशत कम रहा। विभाग में कुल मतदान 60.33 प्रतिशत दर्ज किया गया। अब सभी की निगाहें मतदान की अंतिम आंकड़ेवारी पर टिकी हैं।

Popular Articles