spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

पुराने विवाद में खूनी हमला, आरोपी गिरफ्तार

– लकड़ी की बल्ली से मारपीट के बाद चाकू से किया वार

नागपुर :- अंबाझरी थाना क्षेत्र के अजय नगर स्थित साईबाबा मंदिर के सामने पुराने विवाद के चलते दो लोगों पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपी ने पहले लकड़ी की बल्ली से मारपीट की और फिर चाकू से वार कर एक व्यक्ति को घायल कर दिया। शिकायत के आधार पर अंबाझरी पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी योगेश खंडारे को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता अमोल कावले (34) अजय नगर निवासी और आरोपी योगेश खंडारे (26) एक ही कॉलोनी में रहते हैं तथा एक-दूसरे को जानते हैं। बताया जाता है कि आरोपी पहले भी दो से तीन बार अमोल के साथ गाली-गलौज कर विवाद कर चुका था। 22 अक्टूबर की सुबह आरोपी अमोल के घर के सामने आकर गाली-गलौज करने लगा। अमोल ने इसका कारण पूछा तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान अमोल के साले ओमप्रकाश अवसरे (34) पांचपावली निवासी बीच-बचाव करने पहुंचे। आरोप है कि पुराने विवाद की रंजिश में आरोपी ने दोनों पर लकड़ी की बल्ली से हमला किया। ओमप्रकाश द्वारा बल्ली छीन लिए जाने के बाद आरोपी ने धारदार चाकू निकालकर उनके सिर के पिछले हिस्से और दाहिने हाथ पर वार कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

घटना की शिकायत मिलने पर अंबाझरी पुलिस ने हत्या के प्रयास से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Popular Articles