– विभिन्न अभियानों पर ग्रामीणाें को दिया मार्गदर्शन
गोंदिया :- गोरेगांव तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत बोटे में बुधवार को जिला परिषद गोंदिया के वरिष्ठ अधिकारियों ने दौरा कर मुख्यमंत्री समृद्ध पंचायत राज अभियान, कर वसूली तथा संत गाडगेबाबा अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर मार्गदर्शन किया।
इस अवसर पर डॉ. तानाजी लोखंडे, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद गोंदिया वासनिक, उपमुख्य कार्यकारी अधिकारी (ग्रापं) लोंढे, परियोजना संचालक, जलजीवन मिशन तथा ताकसांडे, कार्यकारी अभियंता, जिला परिषद गोंदिया उपस्थित रहे। अधिकारियों ने ग्राम पंचायत के माध्यम से सरकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने, कर वसूली बढ़ाने तथा गांव में स्वच्छता और जनसहभागिता को प्रोत्साहित करने संबंधी मार्गदर्शन दिया। साथ ही ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में पारदर्शिता और प्रशासनिक कार्यक्षमता पर जोर दिया गया।
इस दौरान सरपंच नंदादेवी कटरे, विस्तार अधिकारी टी. डी. बिसेन, ग्राम पंचायत अधिकारी ओघरे तथा ग्रामवासी उपस्थित थे।








