Related Posts

मां काली पूजा का स्वर्ण महोत्सव 8 नवंबर से

<p><strong>&&num;8211&semi; डॉ&period; मोहन भागवत के हाथों होगा उद्घाटन<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;<p><strong>नागपुर &colon;- <&sol;strong>सेमिनरी हिल्स स्थित मां काली फाउंडेशन की ओर से श्री श्री काली पूजा का स्वर्ण जयंती महोत्सव 8 से 12 नवंबर तक मनाया जाएगा। इस अवसर पर सेमिनरी हिल्स के कम्युनिटी हॉल में पांच दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। रविवार&comma; 8 नवंबर को रात 8 बजे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ&period; मोहन भागवत समारोह का उद्घाटन करेंगे। इस वर्ष आयोजन की थीम &OpenCurlyQuote;वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने पर आधारित है।<&sol;p>&NewLine;<p>महोत्सव के तहत 9 नवंबर को बंगाल के प्रसिद्ध बाउल गायक खोखन करमाकर प्रस्तुति देंगे। 10 को रवींद्रनाथ टैगोर की संकल्पना पर आधारित जादू का विशेष कार्यक्रम होगा। 11 को &OpenCurlyQuote;सारेगामापा’ फेम गायक मल्लार करमाकर की संगीत संध्या आयोजित की जाएगी। पश्चिम बंगाल के अन्य कलाकार भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। 12 नवंबर को देवी प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। 8 नवंबर को रात 8 बजे पूजा प्रारंभ होगी। रात 11 बजे के बाद पुष्पांजलि और महाप्रसाद वितरण किया जाएगा। आयोजन की जानकारी देते हुए डॉ&period; संजीब उकील&comma; अशोक मन्ना&comma; निर्माल्य सिन्हा&comma; आशीष रॉय&comma; रूपक रॉय और राजा मुखर्जी ने श्रद्धालुओं से समारोह में शामिल होने की अपील की।<&sol;p>&NewLine;