Related Posts

अभिषेक बनर्जी के घर पर हमला, भाजपा पर लगाए आरोप

<p><strong>&&num;8211&semi; हथियार लेकर घुसने और पत्थरबाजी का दावा<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;<p><strong>&&num;8211&semi; जन्मदिन के पोस्टर लगाने को लेकर भड़का विवाद&comma; दोनों पक्षों में झड़प<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;<p><strong>कोलकाता &colon;-<&sol;strong> à¤¤à¥ƒà¤£à¤®à¥‚ल कांग्रेस &lpar;TMC&rpar; के सांसद अभिषेक बनर्जी ने शुक्रवार देर रात उनके कालीघाट स्थित आवास पर हमला होने का आरोप लगाया है। बनर्जी के मुताबिक&comma; रात करीब दो बजे कुछ लोग हथियार लेकर उनके घर में घुसे और पत्थरबाजी की। उन्होंने इस घटना को जान से मारने की साजिश बताते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। घटना के बाद वह अपने समर्थकों के साथ घर के बाहर धरने पर बैठ गए।<&sol;p>&NewLine;<p>अभिषेक बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर घटना से जुड़ा वीडियो साझा करते हुए आरोप लगाया कि हमला उनके जन्मदिन के दिन किया गया और इस दौरान कोलकाता पुलिस मूकदर्शक बनी रही। घटना के बाद इलाके में भाजपा और टीएमसी समर्थकों के बीच झड़प भी हुई। इसमें महिलाओं समेत कई लोगों के घायल होने की खबर है। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने बैरिकेडिंग कर अतिरिक्त बल तैनात किया।<&sol;p>&NewLine;<p><strong>पोस्टर लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;<p>जानकारी के अनुसार&comma; अभिषेक बनर्जी के जन्मदिन के अवसर पर उनके समर्थक कालीघाट स्थित आवास के बाहर बैनर और पोस्टर लगा रहे थे। इसी दौरान स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ उनकी कहासुनी हो गई। टीएमसी समर्थकों का आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने पत्थरों और लोहे की छड़ों से हमला किया।<&sol;p>&NewLine;<p>वहीं&comma; भाजपा ने इन आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया कि उसके कार्यकर्ता कुम्हारटोली से काली की मूर्तियां खरीदकर लौट रहे थे&comma; तभी टीएमसी समर्थकों ने उन पर हमला कर दिया। इस तरह दोनों दलों ने एक-दूसरे पर हिंसा की शुरुआत करने का आरोप लगाया है।<&sol;p>&NewLine;<p><strong>पांच महीने में तीसरी घटना का दावा<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;<p>अभिषेक बनर्जी ने दावा किया कि पिछले पांच महीनों में उनके खिलाफ हमले की यह तीसरी घटना है। इससे पहले 30 मई को सोनारपुर में उन पर अंडे और पत्थर फेंके जाने की घटना सामने आई थी। इसके बाद 30 जून और 1 जुलाई के बीच उनके कोलकाता स्थित आवास के गेट पर पत्थर फेंके जाने का आरोप भी उन्होंने लगाया था।<&sol;p>&NewLine;<p>इस बार की घटना को लेकर उन्होंने कोलकाता पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और कलकत्ता हाईकोर्ट तथा सुप्रीम कोर्ट की भूमिका को लेकर भी नाराजगी जताई। उन्होंने घटना के वीडियो सार्वजनिक करने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।<&sol;p>&NewLine;<p>इससे पहले बनर्जी ने आरोप लगाया था कि कुछ अज्ञात लोग लगातार दो दिनों से मोटरसाइकिल पर उनके घर और कार्यालय की रेकी कर रहे थे। पूछताछ करने पर उन्होंने खुद को पुलिसकर्मी बताया था। बनर्जी ने इस मामले में भी जांच की मांग की थी।<&sol;p>&NewLine;