Related Posts

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के दो मददगार गिरफ्तार

<p><strong>&&num;8211&semi; महिलाओं को निशाना बनाकर फैलाते थे अलगाववादी विचारधारा<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;<p><strong>श्रीनगर &colon;- <&sol;strong>जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए पुलिस ने श्रीनगर से दो संदिग्ध आतंकियों के मददगारों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ये लोग एक आतंकी मॉड्यूल के जरिए महिलाओं को निशाना बनाकर उनमें अलगाववादी विचारधारा और आतंकी प्रचार को बढ़ावा देने में जुटे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इरशाद अहमद भट और शौकत अहमद रेशी के रूप में हुई है।<&sol;p>&NewLine;<p>पुलिस के अनुसार&comma; यह कार्रवाई आतंकी नेटवर्क की गतिविधियों का पता लगाने और उसके स्थानीय सहयोगियों को पकड़ने के अभियान का हिस्सा है। बांदीपोरा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र की सुरक्षा और शांति भंग करने वाली गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस के मुताबिक&comma; जम्मू-कश्मीर में पिछले 75 दिनों के दौरान 30 आतंकी सहयोगियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।<&sol;p>&NewLine;<p><strong>चार जिलों में छह ठिकानों पर छापेमारी<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;<p>इसी बीच&comma; काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर &lpar;CIK&rpar; और स्थानीय पुलिस इकाइयों ने सीमा पार से संचालित संदिग्ध आतंकी मॉड्यूल&comma; ऑनलाइन कट्टरपंथी नेटवर्क और आतंकी फंडिंग के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में जांच एजेंसी ने श्रीनगर&comma; बडगाम&comma; पुलवामा और अनंतनाग में छह ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।<&sol;p>&NewLine;<p>यह कार्रवाई प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा &lpar;LeT&rpar; से कथित तौर पर जुड़े सोशल मीडिया आधारित भर्ती नेटवर्क की जांच के सिलसिले में की गई। छापेमारी के दौरान डिजिटल उपकरण और महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए हैं।<&sol;p>&NewLine;<p><strong>सीमा पार के हैंडलर्स से कनेक्शन की जांच<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;<p>जांच एजेंसी जब्त किए गए डिजिटल उपकरणों और दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है। इसका उद्देश्य सीमा पार बैठे आतंकी हैंडलर्स और स्थानीय सहयोगियों के बीच संभावित संपर्कों का पता लगाना है। जांच में श्रीनगर के होकेरसर और बडगाम के मागम से जुड़े मामलों के तार भी खंगाले जा रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियों का फोकस आतंकी नेटवर्क की भर्ती&comma; प्रचार और वित्तीय मदद से जुड़े पूरे तंत्र को उजागर करने पर है।<&sol;p>&NewLine;