– महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर की सुख-समृद्धि की कामना
नागपूर :- शहर के स्वागत नगर में छठ पूजा महापर्व पारंपरिक श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर राजेश मिश्रा के निवास पर विशेष आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र की व्रतधारी महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। पूरे परिसर में छठी मैया के जयकारों और भक्तिमय वातावरण के बीच पर्व की परंपराओं का निर्वहन किया गया।
छठ पूजा के अवसर पर व्रतधारी महिलाओं ने अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को विधि-विधान से अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने छठी मैया और सूर्यदेव से परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और स्वास्थ्य की कामना की। महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना कर छठ महापर्व के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। इस आयोजन में गुड्डू मिश्रा, दिनेश मिश्रा, कमलेश मिश्रा, उमेश मिश्रा, शैलेष पांडे और राकेश तिवारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे। सभी ने पर्व के आयोजन में सहभागिता निभाई और छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं।






