spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

हाथ में फरसा लेकर मचा रहा था उत्पात, गिरफ्तार

– अंबाझरी टेकड़ी के हिलटॉप इलाके में पुलिस ने दबोचा

नागपुर :- अंबाझरी टेकड़ी के हिलटॉप इलाके में हाथ में लोहे का फरसा लेकर उत्पात मचाने वाले एक आरोपी को अंबाझरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अजय नगर, हनुमान मंदिर के पास, अंबाझरी टेकड़ी, नागपुर निवासी रोशन उर्फ वांग्या रामदास शेंदरे (36) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, शाम करीब 7 बजे अंबाझरी पुलिस की टीम क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि हिलटॉप इलाके में एक व्यक्ति हाथ में हथियार लेकर उत्पात मचा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम पंचों के साथ मौके पर पहुंची। वहां गिरी अपार्टमेंट के सामने संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और उसके कब्जे से लोहे का फरसा जब्त किया, जिसकी कीमत 200 रुपये बताई गई है। आरोपी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक आदेश का उल्लंघन करने और संज्ञेय अपराध की आशंका के चलते पुलिस कांस्टेबल प्रवीण लोखंडे की शिकायत पर अंबाझरी थाने में भारतीय हथियार कानून की धारा 4, 25 तथा महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धारा 135 के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस उपनिरीक्षक रंजीत माझगांवकर ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले की आगे जांच जारी है।

Popular Articles