सलमान खान दिसंबर के महीने में डबल धमाका करने वाले हैं. वो अपने तमाम चाहने वालों को दो-दो गिफ्ट देने वाले हैं. पहला तोहफा तो लंबे समय से अटकी पड़ी उनकी फिल्म ‘मातृभूमि’ है और दूसरा तोहफा उनकी अपकमिंग फिल्म ‘माॉन्स्टर’ से जुड़ा है. ऐसी जानकारी है कि ‘माॉन्स्टर’ के मेकर्स सलमान खान के बर्थडे के लिए कुछ खास प्लान कर रहे हैं. चलिए जानते हैं कि आखिर उनके बर्थडे पर क्या होने वाला है.
चलिए सबसे पहले जानते हैं उनकी फिल्म ‘मातृभूमि’ के बारे में. दरअसल, ये फिल्म पहले इसी साल अप्रैल में रिलीज होने वाली थी. हालांकि, रिलीज में देरी हुई. अब ये फिल्म 4 दिसंबर को थिएटर्स में दस्तक देने जा रही है. 10 नवंबर को सलमान ने इस फिल्म का ट्रेलर वीडियो जारी किया. ट्रेलर के जरिए ही फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की गई. सलमान के फैंस इस फिल्म के लिए एक्साइटेड हैं.
‘मातृभूमि’ के बाद ‘मॉन्स्टर’ का टीजर
‘मातृभूमि’ की रिलीज के 23 दिनों के बाद फैंस 2027 में रिलीज होने जा रही सलमान की फिल्म ‘मॉन्स्टर’ की भी झलक देख पाएंगे. ये एक बड़ी फिल्म है, जिसमें नयनतारा समेत और भी कई सितारे हैं. सलमान टीम के साथ पिछले कुछ महीने से इस पिक्चर की शूटिंग में बिजी हैं. अब पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो 27 दिसंबर को सलमान के 61वें बर्थडे के मौके पर इस फिल्म का टीजर जारी किया जा सकता है.
कहां ‘मॉन्स्टर’ की शूटिंग कर रहे सलमान खान?
बता दें कि मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर टाइटल भी अनाउंस नहीं किया है. हालांकि, रिपोर्ट्स में इसका नाम ‘मॉन्सटर’ ही बताया जा रहा है. ऐसे में हो सकता है कि मेकर्स टीजर जारी करने के साथ फिल्म के नाम का भी ऑफिशियल ऐलान करें. रिपोर्ट में ये भी बताया गया कि सलमान फिलहाल पुणे में ‘मॉन्स्टर’ की शूटिंग कर रहे हैं. 15 नवंबर से पुणे में शूटिंग शुरू हुई है. बताया जा रहा है कि ये 10 दिनों का शेड्यूल है. सलमान के साथ-साथ सीमा बिस्वास भी इस शेड्यूल का हिस्सा हैं.






