spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

रणबीर की ‘रामायण’ ने तोड़ा ‘धुरंधर 2’ का रिकॉर्ड

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण ने भारत में धमाकेदार प्रदर्शन किया है. इस फिल्म ने रिलीज के 11 दिनों में भारतीय सिनेमा के इतिहास की टॉप 5 फिल्मों की लिस्ट में अपना स्थान पक्का कर लिया है. फिल्म ने बेहद कम दिनों में ये उपाधि हासिल कर ली है. अब आने वाले वक्त में भी इस फिल्म से काफी उम्मीदें लगाई जा रही हैं. इसका सीधा निशाना आमिर खान की दंगल फिल्म की ओर है जो भारतीय सिनेमा की एकलौती 2000 करोड़ी फिल्म है. लेकिन इसी बीच रामायण ने एक और बड़ा कमाल कर दिया है.

इस फिल्म ने रणवीर सिंह की धुरंधर 2 को पीछे छोड़ दिया है. अभी तक साल 2026 में हाइएस्ट ओवरसीज कलेक्शन के मामले में रणवीर सिंह की धुरंधर 2 पहले नंबर पर थी. लेकिन अब ये जगह रणबीर कपूर की रामायण ने ले ली है. इस फिल्म ने ओवरसीज कलेक्शन के मामले में धुरंधर 2 को पीछे छोड़ दिया है.

साल 2026 में कई सारी भारतीय फिल्मों ने विदेशों में अच्छा कलेक्शन किया है. इस साल 5 ऐसी फिल्में रही हैं जिन्होंने विदेश में 100 करोड़ से ज्यादा कमाए हैं. रणवीर सिंह की धुरंधर 2 फिल्म 2026 में ओवरसीज कलेक्शन के मामले में सबसे आगे थी. लेकिन अब इस फिल्म का रिकॉर्ड रणबीर कपूर की रामायण ने तोड़ दिया है. धुरंधर 2 ने विदेश में 438 करोड़ रुपये कमाए थे वहीं अब रामायण फिल्म 475 करोड़ के कलेक्शन के साथ 11 दिन में ही धुरंधर 2 से आगे निकल गई है.

वहीं साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की जेलर 2 ने भी विदेश से काफी अच्छी कमाई की थी और ये फिल्म 277 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ तीसरे नंबर पर है. चौथे नंबर की फिल्म की बात करें तो बेथलहम कुडुंबा युनिट विदेश में 138 करोड़ रुपये कमाने के साथ चौथे स्थान पर बनी हुई है. 5वें नबंर पर अजय देवगन की दृश्यम 3 है जिसका जलवा बॉक्स ऑफिस पर हर तरफ देखने को मिला है.

Popular Articles