spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

शादी का झांसा देकर महिला कर्मचारी का यौन शोषण

– 50 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज

नागपुर :- शादी का झांसा देकर एक महिला कर्मचारी का बार-बार यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं, महिला को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में इमामवाड़ा पुलिस ने 50 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। आरोपी का नाम अयोध्यानगर निवासी मुरलीधर ज्ञानेश्वर केकापुरे (50) बताया गया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी मेडिकल चौक के पास स्थित आइडियल ग्रुप ऑफ कंपनी का संचालक है और प्रॉपर्टी डीलिंग का व्यवसाय करता है। पीड़िता को मई 2024 में उसके कार्यालय में नौकरी मिली थी। महिला का काम ग्राहकों को प्लॉट दिखाना था। इसी दौरान जून 2024 में उसकी आरोपी से जान-पहचान हुई। आरोप है कि आरोपी ने खुद को तलाकशुदा बताते हुए महिला को भी अपने पति से तलाक लेकर उससे शादी करने का प्रस्ताव दिया। जून 2024 में साइट दिखाने के बहाने आरोपी महिला को बूटीबोरी ले गया। वहां पुलिस स्टेशन के सामने स्थित एक होटल में शादी का भरोसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद भी शादी का आश्वासन देकर आरोपी लगातार महिला का यौन शोषण करता रहा। महिला का आरोप है कि पिछले चार महीनों से आरोपी ने उससे बातचीत बंद कर दी थी। पिछले महीने जब वह आरोपी के घर पहुंची, तो उसने फोन पर महिला को फटकार लगाई और दोबारा घर आने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इमामवाड़ा पुलिस ने मामला दर्ज किया है। घटनास्थल बूटीबोरी पुलिस थाना क्षेत्र में होने के कारण आगे की जांच के लिए मामला बूटीबोरी पुलिस को सौंप दिया गया है। फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Popular Articles