spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

बर्थडे पार्टी में फायरिंग, किशोर के सिर में लगी गोली

– मानेवाड़ा में दो गुटों के बीच विवाद ने लिया हिंसक रूप

नागपुर :- जन्मदिन के जश्न के बीच हुई कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया और देखते ही देखते गोलियां चलने लगीं। नागपुर के मानेवाड़ा परिसर में आयोजित जन्मदिन की पार्टी के दौरान एक 17 वर्षीय किशोर को गोली लग गई। गोली उसके सिर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल उपचार के लिए एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। हुडकेश्वर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मानेवाड़ा परिसर में कुछ युवक जन्मदिन मनाने के लिए एकत्रित हुए थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दो गुटों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर कथित तौर पर फायरिंग की गई। इसी दौरान एक गोली 17 वर्षीय किशोर के सिर में जा लगी। गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही हुडकेश्वर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जानकारी में फायरिंग की वारदात में तीन युवकों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस आरोपियों की पहचान करने के साथ ही घटना में उनकी भूमिका की पड़ताल कर रही है। फिलहाल, विवाद की असली वजह और गोली चलाने के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस घटनास्थल से संबंधित सबूत जुटाकर मामले की जांच कर रही है।

Popular Articles