spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

अमेरिकी वायुसेना के क्लाउड सिस्टम में सेंध

– मिसाइलों और फाइटर जेट का संवेदनशील डेटा खतरे में

वॉशिंगटन डीसी :- अमेरिकी वायुसेना के क्लाउड कंप्यूटिंग सिस्टम क्लाउड वन को हैकर्स ने निशाना बनाया है। इस सिस्टम में एयर डिफेंस रडार, सैन्य विमानों, मिसाइलों, जवानों के रिकॉर्ड और सैन्य साजो-सामान से जुड़ी अहम जानकारियां मौजूद हैं। इससे हैकर्स को एयर डिफेंस सिस्टम की खामियों का पता भी लग सकता था। रॉयटर्स के मुताबिक, करीब एक महीने पहले सिस्टम हैकिंग का पता चला था। इसके बाद से क्लाउड वन के कई काम प्रभावित हैं। अमेरिकी सेना की साइबर कमांड जांच कर रही है। वह पता लगा रही है कि हैकर्स सिस्टम से क्या-क्या जानकारी हासिल की। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि हैकर्स कौन हैं और क्या उन्होंने कोई डेटा चुराया है।

माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन और गूगल की तकनीक से बना है सिस्टम

क्लाउड वन की शुरुआत 2017 में हुई थी। इसे अमेरिकी वायुसेना के अलग-अलग आईटी सिस्टम को एक जगह लाने के लिए बनाया गया था। इसमें माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन, ओरेकल और गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट की क्लाउड सेवाओं का इस्तेमाल होता है। इस सिस्टम पर जवानों का रिकॉर्ड, उनकी सैलरी, सैन्य सामान और विमानों की मरम्मत से जुड़ी जानकारियां रखी जाती हैं।

हैकिंग के बाद कई काम रोकने पड़े

सिस्टम में सेंध का पता चलने के बाद अमेरिकी वायुसेना ने कई काम रोक दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक, पुराने सैन्य एप्लिकेशन को क्लाउड वन पर शिफ्ट करने का काम फिलहाल रोक दिया गया है।

इसके अलावा, इस सिस्टम पर पहले से चल रहे एप्लिकेशन को अपडेट करने पर भी रोक लगा दी गई है। इसका मतलब है कि कर्मचारी सॉफ्टवेयर में सामने आई नई सुरक्षा खामियों को ठीक करने वाले अपडेट भी फिलहाल नहीं लगा पा रहे हैं। कुछ यूजर्स के एडमिनिस्ट्रेटर अधिकार भी वापस ले लिए गए हैं।

Popular Articles