spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

जहर देकर 2 तेंदुओं को मार डाला

– शवों को छिपाने का प्रयास, तीन आरोपी गिरफ्तार

नागपुर :- रामटेक के पवनी (प्रादेशिक) वनपरिक्षेत्र अंतर्गत चोरबाहुली उप वन क्षेत्र के भोंदेवाड़ा बीट में जहर देकर 2 नर-मादा तेंदुओं की हत्या का मामला सामने आया है। संरक्षित वन क्षेत्र के कक्ष क्रमांक 271 में 1 नर और 1 मादा तेंदुए के शव मिले थे। वन विभाग की जांच में दोनों की मौत विषबाधा से होने की पुष्टि हुई है। इस मामले में वन विभाग ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्राथमिक जांच में पता चला कि आरोपियों के खेत में तेंदुए ने 1 मवेशी का शिकार किया था। इसके बाद मृत मवेशी के शव पर आरोपियों ने जहरीला पदार्थ डाल दिया। इसे खाने से दोनों तेंदुओं की मौत हो गई। इतना ही नहीं, घटना के बाद आरोपियों ने तेंदुओं के शव छिपाने का भी प्रयास किया था। घटना की जानकारी मिलते ही उप वन संरक्षक डॉ. विनीता व्यास के मार्गदर्शन में पवनी वन परिक्षेत्र के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

जांच के आधार पर वन विभाग ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए तीनों आरोपियों को कामठी के प्रथम श्रेणी न्याय दंडाधिकारी न्यायालय में पेश किया गया। अदालत ने तीनों को 30 नवंबर तक वन हिरासत में रखने का आदेश दिया है। मामले में वन विभाग की आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Popular Articles