spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

MP से एमडी तस्करी का मुख्य सरगना गिरफ्तार

नागपुर :- नागपुर में एमडी ड्रग्स तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए नागपुर क्राइम ब्रांच ने मध्यप्रदेश से इस सिंडिकेट के मुख्य सूत्रधार को गिरफ्तार किया है। तेलंगाना पुलिस से मिली जानकारी के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने सक्करदरा और कोतवाली थाना क्षेत्र में छापेमारी कर तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया था। इनके पास से 1 किलो 673 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई, जिसकी कीमत करीब 1 करोड़ 56 लाख 13 हजार 590 रुपये बताई गई है। गिरफ्तार मुख्य आरोपी की पहचान मध्यप्रदेश के मंदसौर निवासी 35 वर्षीय जितेंद्र फुलचंद मलिक के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि नागपुर में पकड़े गए आरोपी मध्यप्रदेश के जितेंद्र मलिक से एमडी ड्रग्स खरीदते थे। दरअसल, अगस्त महीने में तेलंगाना पुलिस ने एक कार्रवाई के दौरान करीब 54 करोड़ रुपये की एमडी ड्रग्स जब्त की थी। इस मामले की जांच में नागपुर के कुछ आरोपियों के नाम सामने आए थे। इसके बाद नागपुर क्राइम ब्रांच ने डीसीपी डिटेक्शन दीपक अग्रवाल के मार्गदर्शन में यूनिट नंबर तीन और एनडीपीएस टीम के साथ सक्करदरा और कोतवाली क्षेत्र में छापेमारी की। इस कार्रवाई में शेख रफीक अब्दुल सत्तार, प्रतीक कदम और 24 वर्षीय अब्दुल आरिफ अब्दुल रफीक को गिरफ्तार किया गया। इनसे पूछताछ के दौरान मुख्य सप्लायर जितेंद्र मलिक का नाम सामने आया। इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने मध्यप्रदेश पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

Popular Articles