spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

गडकरी की इंस्टाग्राम से बदनामी करने वालो पर मामला दर्ज

नागपुर :- केंद्रीय सडक़ परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की सोशल मीडिया के माध्यम से बदनामी करनेवाले अज्ञात हैंडलर के खिलाफ नागपुर पुलिस ने कड़े कदम उठाएं है. इस मामले में नागपुर साइबर पुलिस ने मामला दर्ज किया है. पुलिस ने आरोपी की खोज करने के लिए विशेष मुहिम हाथ में ली है.

विगत कुछ दिनों से इंस्टाग्राम पर कुल तीन विभिन्न रिल्स प्रसारित की गई है. इस रिल्स के माध्यम से नितिन गडकरी की प्रतिमा को धूमिल होगी इस तरह का आपत्तिजनक भाषा और विडीयो शेअर कर उनकी बदनामी की गई है. इस ्रपकरण को गंभीरता से लेते हुए सदर पुलिस थाने में अधिकृत शिकायत दर्ज की गई है.

इस घटना को गंभीरता से लेते हुए केवल साइबर पुलिस ही नही तो पुलिस आयुक्त, अतिरिक्त आयुक्त और अपराध शाखा की टीम भी काम से जुट गई है.

साइबर विशेषज्ञों की मदद से यह रिल्स किसने बनाई और कौनसे हैंडल से उसे सर्वप्रथम प्रसारित हुई, इसकी तकनीकी जांच की जा रही है. पुलिस ने दी जानकारी के अनुसार इस बदनामीकारक कारनामें के पीछे किसका हाथ है, यह अभी तक स्पष्ट ही हुआ है. परंतु, आरेापी की तलाश में अपराध शाखा की मदद से समांतर जांच शुरू की गई है.

सोशल मीडिया का उपयोग कर जनप्रतिनिधियों की बदनामी करनेवालों को बख्शा नही जाएगा, ऐसी चेतावनी पुलिस ने दी है. इसकार्रवाई से सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट फैलानेवालों में खलबली मची है. आगामी कुछ दिनों में इस प्रकरण के मास्टमाइंड को हथकड़ी लगने की संभावना व्यक्त की जा रही है.


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.