spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

बहुमंजिला इमारत में लगी आग

– हादसा : अग्निशमन दल ने डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत

नागपुर :- गणेशपेठ थाना अंतर्गत मॉडल मिल चौक पर परिसर में सोमवार सुबह एक 3 मंजिला इमारत में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। इमारत की दूसरी मंजिल स्थित एक मकान की बालकनी से धुएं का गुबार निकलता देख स्थानीय लोगों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचित किया। सूचना मिलते ही कॉटन मार्केट फायर स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह करीब 6.30 बजे अशब खान के मकान की बालकनी से आग की लपटें उठती दिखाई दीं। घर में लगे एयर कंडीशनर, लकड़ी के सामान और बिजली की वायरिंग ने तुरंत आग पकड़ ली जिससे आग तेजी से फैली। पूरे परिसर में धुआं भर जाने से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। अग्निशमन दल के जवानों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इमारत के अन्य हिस्सों में आग को फैलने से रोका। लगभग डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.