spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

मनपा चुनाव से पहले मतदाता सूची में बड़ा फेरबदल, 55 हजार रिकॉर्ड संशोधित

– वार्डवार मतदाता सूची जारी कल आएगी बूथवार अंतिम सूची

नागपुर :- होने जा रहे आगामी मनपा चुनावों के मद्देनजर, मनपा के चुनाव विभाग द्वारा सत्यापन और संशोधन के बाद सोमवार को वार्डवार मतदाता सूची जारी की गई. इस प्रक्रिया में लगभग 55 हजार मतदाताओं के रिकॉर्ड में संशोधन किए गए. अब अगले चरण में, बूथवार अंतिम मतदाता सूची 2० दिसंबर को जारी की जाएगी.

मनपा चुनाव के लिए प्रभागवार मतदाता सूची का मसौदा 2० नवंबर को घोषित किया गया था. इसके बाद नागरिकों से आपत्तियां मांगी गई थीं. इस प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि संबंधित मतदाता का नाम उसी वार्ड में दर्ज हो. हालांकि, मसौदा सूची जारी होने के बाद, बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम एकप्रभाग से दूसरे प्रभाग में स्थानांतरित हो गए.

अधिकारियों के अनुसार, सबसे अधिक सुधार मंगलवारी जोन में किए गए, इसके बाद नेहरूनगर, गांधीबाग, लकडग़ंज और हनुमाननगर जोन में बड़े पैमाने पर बदलाव देखे गए.

यह भी पाया गया कि कुछ स्थानों पर विधानसभा चुनावों के दौरान मतदाता सूची में नाम वार्ड-वार सूची में नहीं थे. इन सभी शिकायतों को ध्यान में रखते हुए, प्रभागवार सूची आवश्यक सुधारों के साथ प्रकाशित कर दी गई है.

प्रभागवार मतदाता सूची पर 3 दिसंबर तक आपत्तियां और सुझाव आमंत्रित किए गए थे. इस अवधि के दौरान कुल 1,299 आपत्तियां और सुझाव प्राप्त हुए. अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित करने से पहले इनकी गहन जांच की जाएगी.

नागपुर में 47,500 डुप्लिकेट मतदाता उजागर

इस बीच, राज्य चुनाव आयोग ने मनपा को सूचित किया है कि नागपुर शहर में 47,5०० डुप्लिकेट मतदाता हैं. दो मतदाता पहचान पत्रों के साथ, इन मतदाताओं की संख्या बढक़र लगभग 95,000 हो गई है.

जांच के बाद यह पाया गया है कि लगभग 42 हजार डुप्लिकेट प्रविष्टियां मिली हैं और यह स्पष्ट हो गया है कि लगभग 59 प्रतिशत मतदाता दो अलग-अलग स्थानों पर पंजीकृत हैं.

Popular Articles