spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

बूटीबोरी हाईवे पर टमाटर से भरा ट्रक पलटा

– आगे चल रहे वाहन के अचानक ब्रेक लगाने से हुआ हादसा, जनहानि टली

बूटीबोरी :- बूटीबोरी हाईवे पर बुधवार सुबह टमाटर से भरा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। दुर्घटना के बाद ट्रक में लदे टमाटर सड़क किनारे बिखर गए।

जानकारी के अनुसार, ट्रक क्रमांक आरजे 11 जीसी 9938 टमाटर लेकर बूटीबोरी हाईवे से गुजर रहा था। सुबह करीब 9 से 10 बजे के बीच बोरखेड़ी टोल नाके से पहले और बामनी पुलिया के समीप आगे चल रहे एक वाहन ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे ट्रक चालक का वाहन पर नियंत्रण छूट गया।

अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे जाकर पलट गया। दुर्घटना में ट्रक को नुकसान पहुंचा, जबकि किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। घटना की सूचना मिलने पर संबंधित अधिकारियों ने मौके की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.