लूटपाट के इरादे से बैठे आरोपी गिरफ्तार

0
45

नागपूर :- बुधवार की रात 1०.4० बजे के दौरान कलमना पुलिस क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही थी. उन्हें जानकारी मिली कि, भतवाड़ा रोड, भरत नगर रेलवे फाटक के पास बिना शटर वाली दुकान की छत पर कुछ लोग घातक हथियारों के साथ लूटपाट के इरादे से इकठ्ठा हुए है. इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने वहां जाकर वहां घेराव कर लूटपाट के इरादे से बैठे 5 लोगों को कब्जे में लिया तो एक आरेापी अंधेरे का लाभ उठ़ाकर भागने में सफल हुआ. आरोपियों को उनका नाम पूछने पर हेमकुमार उर्फ गोलू प्रभू हिरवानी (28), लोकेश शाहु (29), अंकीत रोकडे (25), राजा शाहु (24), लखन शाहु (35) सभी भरत नगर, कलमना, ऐसा बताया. आरोपियों के पास से दो चाकू, एक कुकरी, एक कटौनी, एक संकल, 1 हथौड़ी, ऐसा कुल करीबन 1 हजार रू. मूल्य का माल बरामद किया. भागनेवाले आरोपी का नाम रितीक हिरवानी, भरतनगर, कलमना है. पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है. फरार आरोपी की खोज पुलिस कर रही है.