spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

2.69 किलो गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार

– क्राइम ब्रांच यूनिट-2 ने की कार्रवाई, साथी की तलाश

नागपुर :- क्राइम ब्रांच की यूनिट-2 ने नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए धंतोली थाना क्षेत्र में 2 किलो 69 ग्राम गांजा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से गांजा, वजन कांटा, प्लास्टिक पाउच सील मशीन और मोबाइल फोन समेत कुल 56 हजार 380 रुपये का माल जब्त किया गया है। इस मामले में पुलिस आरोपी के एक साथी की तलाश कर रही है।

पुलिस के अनुसार, बुधवार को क्राइम ब्रांच यूनिट-2 की टीम को सूचना मिली थी कि धंतोली के सरस्वती नगर, तकिया इलाके में एक व्यक्ति गांजा लेकर मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस ने सोनटक्के के मकान में किराए से रहने वाले आसिफ आरिफ खान (32) के घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से 2 किलो 69 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने अपने साथी शैलेश सोनटक्के (30) के साथ मिलकर गांजा लाया था और आर्थिक लाभ के लिए उसकी बिक्री करने वाला था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धंतोली थाने में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं, फरार आरोपी शैलेश सोनटक्के की तलाश जारी है।

यह कार्रवाई अपर पुलिस आयुक्त (अपराध) राजेंद्र दाभाड़े, पुलिस उपायुक्त (डिटेक्शन) दीपक अग्रवाल और सहायक पुलिस आयुक्त वैभव जाधव के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच यूनिट-2 की टीम ने की। मामले में आगे की जांच जारी है।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.