नागपुर :- नंदनवन क्षेत्र के गली नं.4 दत् मंदिर के पास रहनेवाला फरियादी नैवी देवेंद्र रामटेके (21) की सहेली प्रिया उर्फ सपना मेश्राम (2०) के साथ परिचय होकर उनकी दोस्ती हुई. इसके पूर्व प्रिया का परिचय आरेापी संकेत गुलाबराव वंजारी (24) ईडब्लूएस क्वार्टर, नंदनवन से हुआ था. परतु, आरोपी का बर्ताव ठीक न होने से प्रिया ने आरेापी संकेत से दोस्ती तोडक़र, फरियादी के साथ दोस्तती की थी. 24 नवंबर 2०25 की रात 1० बजे फरियादी यह उसकी सहेली प्रिया के साथ बातचित कर हा था तब प्रिया को आरोपी संकेत का फोन आया. उस समय प्रिया ने आरोपी को कॉन्फरंस पर जोडऩे पर आरोपी ने फरियादी को बिना वजह गंदी गालियां दी. फरियादी ने आरोपी को गालिया मतदे ऐसा कहने पर आरेापी संकेत ने उसका फोन अन्य आरेापी क्र. 2 वैभव तन्नलेवार (34) वृंदावन नगर को दिया. उसने भी फरियादी को गालियां देर, जान से मारने की धमकी दी. 24 नवंबर 2०25 की रात 1०.45 बजे फरियादी व उसका मित्र राजू मेंढे (21) और अंकुश डाखोले (21) झिलपे डेकोरेशन के पास रोड पर खडा था तब आरेापी1 और 2 तथा उसके अन्य 2 साथी वहां पहुंचे. फरियादी को गालियां देकर आरेापी क्र. 2 ने अपनी जेब से शस्त्र निकालकर फरियादी के गले पर वारकर गंभीर रूप से घायल किया. उसे उपचार के लिए मेडिकल में भर्ती किया गया. फरियादी की इस शिकायत पर नंदनवन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था. तभी से आरोपी फरार थे.
इस माले की समांतर जांच में जानकारी मिली कि उपरोक्त फरार आरोपी 1 व 2 तथा तुषार पलसापुरे (25) यह तीनों नंदनवन क्षेत्र में आनेवाले है. इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने छापा मारकर तीनों आरेापियों को कब्जे में लिया. उनका रिकार्ड खंगालने पर तीनों शातिर अपराधी होने की बात स्पष्ट हुई. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस आगे जांच कर रही है.

