मुंबई १७ : करीना कपूर अपनी आने वाली फिल्म को लेकर चर्चा का विषय बन गईं हैं। इस फिल्म में वह एक भूतिया किरदार निभाने वाली हैं। खबरों के मुताबिक, वह अपने से काफी छोटे अभिनेता के साथ रोमांस भी करेंगी। बॉलीवुड अभिनेत्री 44 साल की हैं और खबरों के मुताबिक, वह एक अपने से 20 साल छोटे एक्टर के साथ इश्क फरमाने जा रही हैं।
डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के मुताबिक बेबो को भूत के रूप देखने बेहद दिलचस्प होने वाला है। ये कहानी एकदम फ्रेस होगी। वहीं यह फिल्म हॉरर जॉनर में एक नई जगह बनाएगी। फिल्म एक मज़ेदार, अलग शैली के उपन्यास पर आधारित है, और करीना इसके लिए बिल्कुल सही चॉइस हैं। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि फिल्म हुसैन दलाल के द्वारा लिखी गई है। दलाल ने अयान मुखर्जी के साथ ब्रह्मास्त्र पार्ट 1 सहित कई फिल्मों में काम किया हैं। वहीं खास बात यह की इस फिल्म में करीना 20 साल छोटे अभिनेता के साथ रोमांस करती नज़र आएंगी। हालाँकि, इस पर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।




