– गोंडपिंपरी-वडोली मार्ग पर हुए हादसे में छह वर्षीय बालिका की हुई थी मृत्यु
चंद्रपुर गोंडपिंपरी :- तहसील में 28 दिसंबर 2025 को गोंडपिंपरी से वडोली मार्ग पर हुए भीषण दुर्घटना में छह वर्षीय बालिका की जान गई थी। तीन दिन के प्रयास के बाद गोंडपिंपरी पुलिस ने वाहन चालक को हिरासत में लेकर मामले का खुलासा किया है। गोंडपिंपरी तहसील के सोमणपल्ली निवासी विपुल पंढरीनाथ नागापुरे अपनी पत्नी और दो पुत्रियों के साथ मोटरसाइकिल क्र. एमएच-34/बीटी-5416 से चेक फुटाणा जा रहे थे। इस दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में छह वर्षीय बालिका आयुषी नागापुरे गंभीर जख्मी हुई थी। उपचार के दौरान आयुषी ने दम तोड़ दिया था। इस घटना के बाद गोंडपिंपरी पुलिस थाना में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ विविध धारा के तहत अपराध दर्ज किया गया था, पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले, प्रत्यक्षदर्शी से पूछताछ की। ट्रैक्टर क्रमांक एमएच-33/एसी-2030 का पता चला। ट्रैक्टर का चालक व मालक गडचिरोली जिले के चामोर्शी तहसील गणपुर निवासी कमलेश हरिश्चंद्र परसोडे को पुलिस ने हिरासत में लिया। जिससे मामले का खुलासा हुआ। उक्त कार्रवाई पीआई रमेश हत्तीगोटे के मार्गदर्शन में कृष्णा रॉय, सुनील गव्हारे, सचिन मोहरले ने की।








