– लाखांदुर की शिक्षिका ने विज्ञान प्रदर्शनी में रखा मॉडल
भंडारा :- लाखांदुर के पीएम श्री जि. प. हाईस्कूल व कनिष्ठ महाविद्यालय की विज्ञान शिक्षिका वृत्तिका आलोने ने पीजो इलेक्ट्रिक इफेक्ट पर आधारित एक अनोखा शूज तैयार किया है। यह शूज चलते चलते बिजली तैयार करेगा। जिससे मोबाइल चार्ज होगा। जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में रखा हुआ यह मॉडल चर्चा में है। भौतिक शास्त्र के पीजो इलेक्ट्रिक इफेक्ट कक्षा 11 वीं और 12 वीं के विद्यार्थियों को आसानी से समझ आ सके इस लिए यह प्रयोग विकसित किया गया। इलेक्ट्रिक प्लेट्स समान लाइन में लगाई गई। चलने पर शूज में दबाव तैयार होकर प्लेट से बिजली निर्माण होती है। यह बिजली एक बैटरी में जमा की जाती है। इससे किसी तरह का प्रदूषण भी नहीं होता। यह शूज देश के सुरक्षा बलों के लिए कारगर साबित हो सकता है। यह प्रयोग प्राचार्य जागेश्वर सिडाम के मार्गदर्शन में शिक्षक वृत्तिका आलोने, दयाल भोवते ने कक्षा नौ वीं के विद्यार्थी वेदांत ठाकरे, आशीष येरने के नाम पर रखा।सैनिकों के लिए लाभदायक हो सकता है विद्यार्थियों को जटिल प्रयोग बताते समय एवं समझाते समय सरल तरीके अपनाने की कोशिश की गई। यह प्रोजेक्ट सैनिकों, अंधे लोगों के लिए लाभदाय साबित हो सकता है।








