spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

तिरोड़ा शहर में आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ी

– झुंड के झुंड घूम रहे, नप टीकाकरण करने का अभियान चलाएगी

गोंदिया :- आवारा कुत्तों की संख्या इतनी बढ़ गई है कि शहर के हर गली में कुत्तों का झुंड देखा जा सकता है। संख्या दिनों दिन बढ़ती ही जा रही है, जो शहरवासियों के लिए चिंता का विषय बन गया है। कुत्तों की संख्या में नियंत्रण पाने के लिए तिरोड़ा नगर परिषद ने सख्त कदम उठाते हुए नसबंदी करने का निर्णय लिया है। इस निर्णय के तहत आवारा कुत्तों को पकड़कर नसबंदी और टीकाकरण किया जाएगा। बता दें की इन दिनों आवारा कुत्तों की संख्या में काफी इजाफा हो रहा है। जिनमें से कुछ कुत्ते इतने खूंखार होते है कि उनके पास से गुजरना भी मुश्किल हो जाता है। कई बार ऐसे कुत्ते हमला कर काट रहे है। छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग व्यक्ति तक आतंकी कुत्तों के शिकार हो रहे हैं। 15 दिन पूर्व ही एक पागल कुत्ते ने 20 से अधिक लोगों को काटकर लहूलुहान कर दिया था, जो अभी भी पकड़ के बाहर हैं। गोंदिया शहर के बाद तिरोड़ा शहर में आवारा कुत्तों की संख्या इतनी बढ़ गई है कि शहरवासियों के लिए चिंता का विषय बन गए है। जिसे देखते हुए नगर परिषद ने निर्णय लिया है आवारा कुत्तों को पकड़कर टीकाकरण किया जाएगा। इस संदर्भ में शहर में कुत्तों को पकड़ने की मुहिम चलाने की भी योजना तैयार की जा रही है।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.